धमतरी

उमेश देव ने दावेदारी का दिया आवेदन
24-Aug-2023 4:46 PM
उमेश देव ने दावेदारी का दिया आवेदन

नगरी, 24 अगस्त। कांग्रेस के चुनावी प्रक्रिया का पालन करते हुए जनपद सदस्य एवं सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 से दावेदारी करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के अध्यक्ष अखिलेश दुबे को अपना आवेदन एवं बायोडेटा सौंपा। इस अवसर पर उनके समर्थक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट