धमतरी
श्रवण मरकाम का कुकरेल क्षेत्र में जनसंपर्क
24-Aug-2023 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 22 अगस्त। भाजपा मंडल कुकरेल के गुहाननाला, गुडऱापारा, सरईटोला, तालपारा, गट्टासिल्ली बाजार, बेधवापथरा, बगरूमनाला, हितली, छिंदभर्री, चनागांव व भोथापारा में आम जनता के बीच पहुंचकर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के क्रमांक 56 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान ग्रामीण जनों ने श्रवण मरकाम का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। श्री मरकाम ने आम जन मानस से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कमल का बटन दबाकर सिहावा विधानसभा से भाजपा को जिताकर छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा सरकार बनाने आवाह्न किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


