धमतरी

पीसीसी अध्यक्ष बैज से प्रमोद कुंजाम ने सौजन्य भेंट की
24-Aug-2023 1:37 PM
पीसीसी अध्यक्ष बैज से प्रमोद कुंजाम ने सौजन्य भेंट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज से जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान युवा नेता प्रमोद कुंजाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 से दावेदारी पेश करते हुए अपना बायोडेटा सौंपा।


अन्य पोस्ट