धमतरी
जिला पंचायत में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा
19-Aug-2023 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 19 अगस्त। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव के निर्देशन में 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए जिला पंचायत में सद्भावना की प्रतिज्ञा लेखाधिकारी चंदन कुमार टंडन द्वारा समस्त अधिकारी-कर्मचारी को दिलाई गई। सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि-जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


