धमतरी
प्लेसमेंट कैम्प 21 को
17-Aug-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 17 अगस्त। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 21 अगस्त को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक नवाकिसान बायोप्लाटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा 25 से 45 साल तक की आयु के, बारहवीं पास शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं का कार्यक्षेत्र धमतरी, बालोद और राजनांदगांव हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


