धमतरी
कुरुद मंडी में अध्यक्ष नीलम ने फहराया तिरंगा
17-Aug-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का पर्व कृषि उपज मंडी में किसानों,अनाज व्यापारियों, मंडी स्टाफ एवं रेजा हमाल, कांग्रेस नेता, गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
15 अगस्त को कुरुद कृषि मंडी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडी में अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर सचिव राजकुमार रात्रे, सुरेश महावर, मोहन अग्रवाल, योगेश चन्द्राकर,रमेशर साहू, गीताराम सिन्हा, विरेन्द्र चन्द्राकर, बसंत सिन्हा,सुनील चन्द्राकर,महिम शुक्ला, रामप्यारे साहू, दिनेश यादव, चन्द्रशेखर साहू सहित किसान, मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


