धमतरी
श्री बालाजी दिव्यांग विद्यालय में बच्चों संग प्रेमलता ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2023 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 अगस्त। श्री बालाजी दिव्यांग आवासीय विद्यालय में स्वंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी पहुँची। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना तथा वहाँ उपस्थित स्टाफ के सेवा कार्य को सराहा।
बच्चों को मिठाई व नाश्ता भी बाँटा गया। आपको बता दें की यहाँ करीब 30 दिव्यांग बच्चें पढ़ रहे हैं जो दूरस्त जगहों पर जा कर अपनी प्रतिभाओं को भी दिखाते हैं। ध्वजारोहण के अवसर पर मुख्य रूप समाज सेवी किशोर जैन, संस्था प्रभारी खेमराज साहू, कृष्ण कश्यप, नम्रता साहू, काजल जैन, रानु गौर सहित बच्चे उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


