धमतरी
होरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर
16-Aug-2023 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा के जन्मदिन पर उनके निवास सानिध्य भवन में होरा फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें रक्तदाताओं ने अपने नेता गुरूमुख सिंह होरा की स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा, नगर निगम धमतरी के एल्डरमेन नरेश जसूजा, विक्रांत शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल बख्तानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण कुमार मरकाम,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, जिला युवा कांग्रेस के सचिव भास्कर सिन्हा सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


