धमतरी

शक्ति केन्द्र नारी में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन
11-Aug-2023 8:37 PM
शक्ति केन्द्र नारी में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन

कुरुद, 11 अगस्त। भाजपा द्वारा कुरूद विधानसभा में सभी  शक्ति केन्द्रों में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका समापन 10 अगस्त को विभिन्न शक्तिकेन्द्र में हुआ। इसमें शामिल पार्टी जनों एवं हितग्राहियों ने कांग्रेस सरकार बदल भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। 

  गुरुवार को भाजपा मंडल सिर्री अंतर्गत ग्राम नारी के शक्तिकेन्द्र में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें  मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष गौकरण साहु ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए देश के विकास हेतु तीसरी बार दिल्ली में एनडीए सरकार बनाने तथा छत्तीसगढ़ में लबराराज खत्म कर काम करने वाली भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहू, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, महिला एवं युवा मोर्चा सहित गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता और लाभार्थी हितग्राही मौजूद थे।


अन्य पोस्ट