धमतरी

‘हमर सांसद संग गोठ बात’ में अमेरिका से भी लोग जुड़े
09-Aug-2023 8:13 PM
‘हमर सांसद संग गोठ बात’ में अमेरिका से भी लोग जुड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 9 अगस्त। सांसद मोहन मंडावी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘हमर सांसद संग गोठ बात’ में बातचीत करने के लिए अमेरिका से जुड़े नाचा के फाउंडर गणेश कर छत्तीसगढ़ी फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन कलाकार अनुज शर्मा आरू साहू और उर्वशी साहू भी जुड़े।

रविवार  6 अगस्त को कांकेर सांसद मोहन मंडावी का साप्ताहिक कार्यक्रम ‘हमर सांसद संग गोठ बात’ संपन्न हुआ। जिसमें अमेरिका के एनआरआई क्मयुनिटी ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिशन के फाउंडर गणेश कर छत्तीसगढ़ी फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा अभिनेत्री  उर्वशी साहू प्रसिद्ध गायिका आरु साहू महार समाज के युवक मनीष मेश्राम सहित कई लोग इंस्ट्राग्राम लाईव के वीडियो स्क्रीनिंग में जुडक़र बातचीत की।

अमेरिका से जुड़े एनआरआई क्मयुनिटी ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिशन (के फाउंडर गणेश कर की सांसद मोहन मंडावी ने अमेरिका) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपकी  एनआरआई कम्युनिटी’ छत्तीसगढ़ और भारत के कला संस्कृति को लेकर बहुत अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ और भारत को पूरे दुनिया में प्रस्तुत कर रही हैं।

साथ ही गणेश कर ने सांसद से भारतीय दूतावास से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की व केंद्र सरकार से और ज्यादा सहयोग की अपेक्षा की बात कहीं। वहीं गणेश कर ने सांसद को अमेरिका में द्वारा होने वाले कार्यक्रम के उन्हें अमेरिका आने का आमंत्रण दिया। साथ ही गणेश कर ने बस्तर बैंड को अमेरिका में प्रस्तुति के लिए सहयोग करने की बात कहीं।

सांसद ने छत्तीसगढ़ी फिल्म डायरेक्टर सतीश जैन अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा अभिनेत्री उर्वशी साहू और प्रसिद्ध गायिका आरु साहू से बात कर फिल्म इंडस्ट्री में किए जा रहे बेहतर कार्यों के संबंध में चर्चा कर उनकी तारीफ की । साथ ही महार समाज ने मनीष मेश्राम ने ने लोकप्रिय सांसद मोहन मंडावी से बातचीत की इस दौरान महार समाज की बहुप्रतीक्षित मांग को लोकसभा में उठाकर महर महार और मेहर जाति को अनुसुचित जाति में शामिल करने के लिए मनीष मेश्राम ने सांसद मोहन मंडावी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही मोदी जी से मिलवाने का आग्रह किया।


अन्य पोस्ट