धमतरी

कृष्ण जन्माष्टमी मनाने यादव समाज की बैठक
08-Aug-2023 10:32 PM
कृष्ण जन्माष्टमी मनाने यादव समाज की बैठक

नगरी, 8 अगस्त। नगर के समस्त यादवों द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए इस वर्ष समय से पहले यादव समाज द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है।

खास करके कृष्ण जन्माष्टमी में महिलाओं एवं युवाओं के लिए खास वेश भूषा तैयार किया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी को मनाने यादव बन्धुओं में बहुत उत्साह देखा गया खास करके महिला और युवाओं में समाज के वरिष्ठो के मार्गदर्शन में बैठक सम्पन्न हुआ।

जिसमें विशेष रूप से नंद यादव जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव सिहावा क्षेत्र तहसील अध्यक्ष विशेष यादव नगर अध्यक्ष शैलेश यादव सचिव राजू यादव कोषाध्यक्ष विजय यादव सहसचिव सुखराम यादव रामगणेश मिश्री प्रमोद संतोष संतु दुर्गेश सुरेश मोहन चंदू प्रवीण एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट