धमतरी

बापू की प्रतिमा लगाने के आरोपी आठ कांग्रेसी दोषमुक्त
05-Aug-2023 8:11 PM
बापू की प्रतिमा लगाने के आरोपी आठ कांग्रेसी दोषमुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 5 अगस्त। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने के नाम पर हुए विवाद में भखारा के आठ कांग्रेसी नेताओं को सिविल न्यायालय कुरूद ने 7 साल सुनवाई पश्चात सभी को दोषमुक्त कर दिया।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2017 को महात्मा गांधी की जयंती पर नगर पंचायत भखारा द्वारा प्रस्तावित स्थल हाई स्कूल के सामने तिराहा चौक में कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की थी। लेकिन बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताते हुए प्रतिमा स्थापित नहीं करने दिया था।

इस विवाद के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत भरत नाहर, विनोद साहू, संतोषी निषाद, किशुन निर्मलकर, अविनाश गौर, ओमकार राव, दिनेश साहू, भुनेश्वर साहू  सहित आठ कांग्रेसी नेताओं पर मुकदमा कायम किया था। तब से 7 सालों से केस लड़ रहे कांग्रेसियों को सिविल न्यायालय ने सुनवाई पश्चात सभी को दोषमुक्त करार देते हुए केस खत्म करने का आदेश पारित किया।

न्यायलय के इस फैसले के बाद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, भाजपा ने हमें झुठे केस में फंसाकर सात साल परेशान किया, लेकिन अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।


अन्य पोस्ट