धमतरी
होरा ने कांग्रेस कार्यकर्ता को दी आर्थिक मदद
03-Aug-2023 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 3 अगस्त। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे ग्राम कुर्रा के कांग्रेस कार्यकर्ता हिरदे राम ने अपनी आर्थिक समस्याओं से अवगत कराते हुए पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा से उपचार हेतु सहयोग की बात कही थी। श्री होरा ने उनकी समस्या को समझते हुए उपचार हेतु आर्थिक सहयोग स्वरूप चेक प्रदान किया। मौके पर महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष घमेश्वरी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी वसीम कुरैशी, अमरदीप साहू, दयाराम साहू, एल्डरमेन विशाल शर्मा, अभिमन्यु सिन्हा सहित अमलीडीह जोन के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


