धमतरी

वार्डवासियों संग बस्ती में जाकर विधायक ने स्थितियों का लिया जायजा
01-Aug-2023 3:36 PM
वार्डवासियों संग बस्ती में जाकर विधायक  ने स्थितियों का लिया जायजा

धमतरी, 1 अगस्त। बरसात के मौसम में कई स्थानों में जलभराव जैसी समस्याओं को देखा जा रहा है यहाँ तेज बारिश होने से नगर के सोरिद वार्ड में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है, जिससे वार्डवासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसकी जानकारी लगते ही धमतरी विधायक रंजना डिपेंद्र साहू सोरिद वार्ड पहुंची और वार्डवासियों की समस्याओं को जाना, उनके साथ स्थितियों का जायजा लिया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर वार्डवासियों की समस्या के निराकरण करने निर्देशित किया।

उस दौरान पार्षद रितेश नेताम, दयाशंकर सोनी, पीताम्बर साहू, अंकालु सिन्हा, धनेश्वर साहू, पंकज गौतम ,ढलसिंह सोरी, कांशी साहू, प्रेम सिन्हा, उमेश साहू, रितेश नेताम, गजानंद साहू, गिरीश साहू, आशीष विल्शन मसीह, अनूप कुमार साहू, चमनलाल, कुंदन साहू सज्जाद कुरैशी, माणिक साहू, मनोज साहू, दरबाली यादव, निरंजन साहू, टीकाराम साहू, बालक राम साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट