धमतरी

सरपंच के हाथों 99 किसानों को सब्जी मिनीकिट वितरित
01-Aug-2023 3:04 PM
सरपंच के हाथों 99 किसानों को सब्जी मिनीकिट वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 1 अगस्त।
राज्य पोषित पोषण बाड़ी विकास योजना  अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव-उमरदा के 99 सब्जी उत्पादक किसानों को टमाटर, बरबट्टी, भिण्डी, लौकी, सेम, तोरई आदि के बीज एवं वर्मी खाद, फलदार पौधे का नि:शुल्क वितरण किया गया। 

सोमवार को जनपद पंचायत कुरूद के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में सरपंच टिकेश साहू के नेतृत्व में उद्यानिकी विभाग की पोषण बाड़ी विकास योजना के तहत शिवलाल कँवर, सुखचैन कँवर, पुनीत साहू, मनोहर दास, रिखीराम कंवर, टेकेश्वर सोनबेर,जवाहर दास, तिजेंद्र, विनोद, देवचरण, चुम्मन कँवर सहित 99 कृषको को सब्जी मिनीकिट का वितरण किया गया। 

इस मौके पर सरपंच श्री साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने केन्द्र सरकार द्वारा की योजनाएं लागू की गई है जिसे अपना कर किसान भाई आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकते हैं। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने की सलाह दी।

युवा सरपंच ने चेताया कि जो किसान अपने खेतो में पराली जला रहे हैं, उनके खेत की मिट्टी अपनी उर्वरकता शक्ति खो रही है। जिसकी वजह से अधिक लागत के बावजूद पैदावारी में गिरावट आ रही है। इस अवसर पर ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी एमएल मोहबे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट