धमतरी

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से पूरे क्षेत्र में बना है उत्साह का माहौल-होरा
31-Jul-2023 3:45 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक से पूरे क्षेत्र में बना है उत्साह का माहौल-होरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 31 जुलाई। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम कंडेल मे जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता काआयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिह होरा के करकमलों द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

श्री होरा ने खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन से गांव, नगर, कस्बों में खेलों को लेकर उत्साहजनक वातावरण तैयार हुआ। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार जिस तरह से छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण का प्रयास कर रही है। उसी तरह हमारे ग्रामीण अंचलों की गलियों में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी सहेज रही हैं। प्रतिभागियों का उत्साह और हौसला बढ़ाने के लिए खासी भीड़ भी जुटी। लोग अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने इस आयोजन के माध्यम से ऐसे लोगों को अपना खेल हुनर दिखाने का अवसर दिया है, जो खुद की खेल प्रतिभा से अंजान थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गत वर्ष विजय रहे 40 प्लस टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया।

विक्रांत शर्मा एल्डरमेन न.पा.नि.धमतरी, कृष्णा मरकाम प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पुष्पा नेताम सरपंच, महेन्द्र साहू, एस.के.साहू प्रभारी प्राचार्य, हेमलता साहू, ओमकार प्रसाद, हेमप्रकाश साहू, भारत सार्वा, लिकेश्वर साहू , अनिरूद्ध साहू ,घनश्याम साहू, संतोश कुमार यादव, देवलाल, गंगाराम, सनत मरकाम, छन्नू बंजारे, चुन्नी लाल साहू, गिरीश साहू सहित खेलप्रेमी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट