धमतरी
साव ने कर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की
27-Jul-2023 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 जुलाई। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने देउरपारा (सिहावा) स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने श्री साव का ट्रस्ट की ओर से स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार,जिला सह प्रभारी हलधर साहू, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेता नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल महामंत्री हृदय युवा, युवा नेता नरसिंग मरकाम सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


