धमतरी
इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 तक
27-Jul-2023 1:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 27 जुलाई। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और मरम्मत प्रशिक्षण के लिए स्वरोजगार के इच्छुक आवेदकों से आगामी 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि पूरी तरह नि:शुल्क और आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 साल तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


