धमतरी
दो को आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत
24-Jul-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 24 जुलाई। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के दो मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम बिरझुली की सेवती बाई की आग से जलने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके पुत्र श्री छबिराम सिन्हा को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परखंदा निवासी पुष्पेन्द्र साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के मद्देनजर उनके पिता शंकरलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


