धमतरी

कुरुद में शहनाज अख्तर की भजन संध्या कल
22-Jul-2023 2:52 PM
कुरुद में शहनाज अख्तर की भजन संध्या कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 22 जुलाई। नीलम फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक नीलम तारिणी चंद्राकर एवं परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रामकथा एवं महारुद्राभिषेक के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या का कार्यक्रम नवीन मंडी परिसर में 23 जुलाई को शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।  नीलम फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों से मिलीं जानकारी के मुताबिक कुरूद नगर की पावन धरा पर पहली बार भगवा रंग की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। उक्त   कार्यक्रम पहले मैरिज पैलेस ग्राउंड पुराना मंडी के पास कराने का निर्णय लिया गया था।  लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते स्थान परिवर्तित कर नवीन कृषि उपज मंडी के कव्हर्ड शेड तले कराया जा रहा है, ताकि श्रोताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।  आयोजन प्रमुख नीलम तारिणी चन्द्राकर ने सभी से रविवार शाम 7 बजे से शुरू होने वाले भगवान भोलेनाथ, श्रीराम और देवी भजनों की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के प्रोग्राम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट