धमतरी
करैहा में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 23 से
20-Jul-2023 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धमतरी जिले के सभी गांवों में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में राजीव युवा मितान क्लब ग्राम करैहा में भी 23 जुलाई रविवार से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन रखा गया है।
राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष रोशन साहू ने बताया कि 16 प्रकार के खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो, रससाखींच, संखली, पिटटूल, 100 मीटर दौंर, गेंड़ी दौर, लंगड़ी दौंर, बांटी, भौंरा, कुश्ती, रस्सी कुद, लम्बी कुद, गिल्ली डंडा, फुगड़ी, व आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल में 6 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष, 40 से ऊपर प्रतिभागियों को खेल में भाग लेने के लिए अपील की गई है। आयोजन की तैयारी में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


