धमतरी

नवागांव स्कूल में पौधरोपण कर मनाया ग्रीन डे
20-Jul-2023 2:59 PM
नवागांव स्कूल में पौधरोपण  कर मनाया ग्रीन डे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद,  20 जुलाई।  शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव उमरदा में ग्रीन डे का आयोजन कर हरेली उत्सव में बच्चों को प्रकृति व स्थानीय खेल से जोडऩे हेतु ग्रीन थीम पर आधारित रंगोली, चित्रकारी, फेन्सी ड्रेस, कुर्सी दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया।

 बुधवार को नवागांव के प्राथमिक शाला में आयोजित हरेली महोत्सव में सभी बच्चे एवं शिक्षक हरे रंग  के कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा कुरुद अध्यक्ष जागृति टिकेश साहू, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानीत शिक्षक देवनाथ साहू, सहायक शिक्षक चेतन साहू के साथ मिलकर स्कूली स्टाफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने स्वस्थ्य समाज के लिए प्रर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति का विनाश कर हम कभी खुश नहीं रह सकते,हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

शिक्षक देवनाथ साहू ने नवोदय, एकलव्य, प्रयास विधालय में प्रवेश एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर बलराम साहू, रीना चंद्राकर, लिलेश्वरी, भूपेश्वरी, पंकज, साधुराम, वीणा,  लिकेश, तृप्ति सहित  शाला परिवार से जुड़े लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट