धमतरी

कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वायदे किए पूरे नहीं- भाकिसं
16-Jul-2023 4:48 PM
कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वायदे किए पूरे नहीं- भाकिसं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 जुलाई। भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी की मौजूदगी में धमतरी जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें भाकिसं की स्थापना, कार्यप्रणाली कृषकों के प्रति उत्तरदायित्व के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में कुरूद हुई बैठक में श्री चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान संघ पूरे देश में किसानों का सबसे बड़ा संगठन है जिसमें 5000000 सक्रिय सदस्य है। यह किसानों के हित में काम करने वाली एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने धमतरी जिला के प्रत्येक गांव में भारतीय किसान संघ से किसानों को जोडऩा, फसल चक्र संगठन, कृषक समस्या का निदान, रचनात्मक कार्य के साथ किसान को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

श्री चौधरी ने  राज्य सरकार पर अपने घोषणा पत्र में अमल नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसानों को ?600 बोनस, पेंशन व 5 हॉर्स पावर तक तक बिजली बिल माफ, मंडियों में दलाली प्रथा, एवं कई तरह की वसूली बंद नहीं करने के लिए भूपेश सरकार की आलोचना की । ॉ

इस अवसर पर प्रदेश संगठन के तुलाराम, गजानंद दिग्रस, टेकेंद्र चंद्राकर, ज्योति साहू, जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर  उपाध्यक्ष सिंधु बैस,  व्यासनारायण ,दुलार सिन्हा, दिलीप पटेल, शत्रुघ्न साहू, रमन साहू, ठाकुरराम, राजकुमार चंद्राकर, बल्लू सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, अशोक साहू, उत्तम साहू, गजाधर यादव, ओंकार चंद्राकर, झम्मूदास वैष्णव, लल्लू चंद्राकर, दीनदयाल, लालाराम साहू, जगदीश चंद्राकर, रामेश्वर सिन्हा, दीनूराम, भोजराज,भुनुराम साहू आदि किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट