धमतरी

जीत की हैट्रिक लगाने वाले नवागांव सरपंच कल लेंगे शपथ
15-Jul-2023 2:52 PM
जीत की हैट्रिक लगाने वाले नवागांव सरपंच कल लेंगे शपथ

कुरुद, 15 जुलाई। ग्राम पंचायत नवागांव उमरदा में तीसरी बार सरपंच निर्वाचित हुए युवा भाजपा नेता टिकेश साहू कल अपनी टीम के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

ज्ञात हो कि 27 जून को ग्राम पंचायत नवागांव में हुए आम चुनाव में अपने काम के बदौलत शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाने वाले युवा सरपंच रविवार को अपनी तीसरी पारी को शुरुआत करेंगे। नवागांव में आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर मुख्य अतिथि एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी, धमतरी विधायक रंजना साहू, समाज सेवी तिलोकचंद जैन, कुलेश्वर चंद्राकर, गौकरण साहू, कृष्णकांत, चैनसिंग, सियाराम साहू, रामेश्वर ध्रुव, रिपुसुदन यदु, कामताराम, गैंदसिंग कंवर को आमंत्रित किया गया है।

सरपंच टिकेश साहू एवं सचिव पुष्पा साहू ने आयोजित कार्यक्रम में सहभागी बनने सभी लोगों को नेवता दिया है।


अन्य पोस्ट