धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 जुलाई। प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में 31 पदाधिकारियों को रखा गया है। सांसद विजय बघेल को समिति का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में कुल कुल 31 लोग है जिसमें धमतरी जिले से एकमात्र नाम विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू का है।
ज्ञात हो कि उक्त समिति द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए घोषणा पत्र की बिन्दु तैयार करेगी जल्द ही समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि समिति के सदस्य दौरा भी कर सकते है। किसी भी चुनाव में घोषणा पत्र ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में धमतरी जिले से विधायक रंजना साहू को टीम में शामिल कर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


