धमतरी

शहरी गौठान के संचालन के लिए बनी समिति
12-Jul-2023 3:31 PM
शहरी गौठान के संचालन  के लिए बनी समिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 जुलाई। 
शहरी गौठानों के सफल संचालन के लिए गौठान समिति का गठन किया किया गया। इसी क्रम में धमतरी शहर के गौठान समिति का प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा द्वारा अनुमोदन किया गया।

जिसमें 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है, जिसमें सोमेश मेश्राम पार्षद डाक बंगला वार्ड को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी अभियान के तहत गौ संरक्षण को बढ़ावा देना गौठान का निर्माण किया गया है। इसी उद्देश्य से धमतरी शहर में लाखों की लागत से शहर में 4 गौठान बनाए गए हैं, जिसके सफल संचालन के लिए समिति बनाई गई है। 

अध्यक्ष पद हेतु पार्षद सोमेश मेश्राम को जिमेदारी दी गई है। वही समिति के सचिव नगर निगम आयुक्त विनय कुमार पयाम को नियुक्त किया गया है।
सदस्यों में महापौर विजय देवांगन कार्यपालन अभियंता विजय खलखो लेखापाल नोरज देवांगन को रखा गया है वहीं गठान आजीविका गतिविधियों में रुचि रखने वाले शहर के नागरिक रामनाथ यादव ,तोमन कंवर, विजय यादव, दिनेश साहू,भारती साहू,डेयरी उद्योग प्रतिनिधि शंकर ग्वाल को समिति में जगह दी गई है।

महापौर विजय देवांगन ने बताया कि यह समिति गौठान के सफल संचालन के लिए बनाई गई है,गौठान ने हो रहे गोबर खरीदी को बढ़ावा देने,गोबर से निर्मित खाद खेती-बाड़ी में इस्तेमाल करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट