धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सप्तगिरिशंकर उल्का ने तीनों विधानसभा के वरिष्ट नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों में जुडऩे का आह्वान किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का धमतरी प्रवास पर पहुंचे यहां धमतरी आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत सत्कार के पश्चात श्री उल्का ने जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही हैं सरकार के कामकाज से सभी वर्ग खुश है क्षेत्र में पिछले साढ़े 4 सालों में चहुमुखी विकास कार्य कराए गए हैं। सरकार की योजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिला है।


