धमतरी

रींवागहन में विधायक ने लाखों के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
12-Jul-2023 3:27 PM
रींवागहन में विधायक ने लाखों के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 जुलाई।
  गांव का विकास सर्वोपरि होता है, इस बात को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दमयंती केशव साहू जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि विधायक रंजना साहू ने हमारे ग्राम रींवागहन को लगभग दो करोड़ रुपए के विकास कार्य की सौगात हम सभी ग्रामवासियों को दिए हैं यह उनका हमारे गांव के प्रति स्नेह और बड़प्पन है। जिसका लाभ समस्त ग्रामवासियों को मिला और सर्वाधिक कार्य हमारे गांव को दिए, जिसमें हमारे बहुप्रतीक्षित मांगों को उन्होंने पूरा किया। 

विधायक नारी शक्ति की पहचान है जिन्होंने पूरे धमतरी विधानसभा को गौरवांवित किए हैं उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य ने अपने निज ग्राम रींवागहन में लोकार्पण एवं भूमि पूजन निर्माण विधायक द्वारा किए जाने पर कहीं। ग्राम रीवागहन में मुख्य मार्ग से बस्ती की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, शीतला माता मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, साहू समाज सामुदायिक भवन में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, प्राथमिक शाला 03 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रंजना साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 


अन्य पोस्ट