धमतरी
नगरी, 11 जुलाई। बेलरगांव तहसील के ग्राम पंचायत बेलरगांव के आश्रित ग्राम डोमपदर के शासकीय प्राथमिक शाला में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत मुह मीठा कराकर ,गुलाल लगाकर,टोपी मुकुट पहनाकर साथ ही बच्चों को गणवेश वं पुस्तक वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी दिनेशवरी नेताम, अध्यक्षता संकुल प्रभारी संकुल केन्द्र बेलरगांव एस.एल.कश्यप, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा,अध्यक्ष भाजपा मंडल बेलरगांव अकबर कश्यप, सासंद प्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी मोहन पुजारी, मंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,वार्ड पंच पुष्पलता ध्रुव,ग्राम सभा अध्यक्ष तुलसीबाई नेताम, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति कुशल मरकाम, सरक्षंक शाला निगरानी समिति रामेश्वरदास मानिकपुरी, ग्रामवासीं ने पुरा काम धाम बंद कर शाला प्रवेशोत्सव में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए।


