धमतरी

विधायक ने किया सीसी रोड व रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन
11-Jul-2023 3:46 PM
विधायक ने किया सीसी रोड व रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 11 जुलाई। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण डॉ.लक्ष्मी धु्रव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत भीतररास के आश्रित ग्राम गढिय़ापरा में सी.सी.सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ज्ञात हो कि विगत माह मे क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी धु्रव के क्षेत्र भ्रमण के दौरान गढिय़ापारा निवासियों द्वारा विधायक महोदया के समक्ष प्रमुखता से अपनी मांग को रखे थे जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक निधि से सी.सी.सडक़ निर्माण कार्य राशि 06.20 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई।

जिसका सोमवार को का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम झुंझराकसा में बहुप्रतिक्षित मांग रंगमंच राशि 03.50 लाख रू. का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किया गया।

झुंझराकसा में रंगमंच निर्माण के भूमिपूजन के दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों द्वारा सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड एवं मोबाईल टॉवर लगाने की मांग को प्रमुखता से रखा जिस पर विधायक द्वारा पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में रंजना सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत भीतररास, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, महेन्द्र धेनूसेवक उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी, दुर्गेश कश्यप उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव, एल.एल. धु्रव पीसीसी सदस्य, अमृत लाल नाग वरिष्ठ कांग्रेसी, सुरेश नेताम, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी गढिय़ापारा, साथ ही ग्राम झुंझराकसा में कलेश्वरी मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत झुंझराकसा, सविता कोड़ेपी पंच, शोभीराम नेताम सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, आत्माराम मण्डावी, यशोदा नेताम पंच, अनिल कुंजाम पंच, जगदीश सामरथ, राकेश कोड़ोपी, शंकर लाल कुंजाम, आकाश नेताम, सहजाद मेमन, विनोद धु्रव, आलोर सिंह मरकाम पंच, राजेन्द्र पुजारी, दुर्गेश समुन्द, मो. अयुब खान, एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट