धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरमुडिय़ा में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर एवं नवनिर्वाचित सरपंच नीतू तोड़ेकर ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
शनिवार को आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चन्द्राकर ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि लगन और मेहनत से पढ़ाई कर आप सभी अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। स्कूल एक मंदिर है जहां शिक्षक समर्थ मानव संसाधन तैयार करते हैं, ताकि देश को आगे बढ़ाने के लिए काबिल लोग तैयार किए जा सकें। विशिष्ट अतिथि सरपंच नीतू तोड़ेकर ने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है,जो पढ़ेगा वहीं आगे बढ़ेगा। बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो आगे चलकर बड़े पदों पर पहुंच सकते है।
इस मौके पर अतिथियों नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व पात्र बालिकाओं को साईकिल वितरण किया गया। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों एवं शिक्षकों को सम्मानीत किया गया। कार्यक्रम में तेजेन्द्र तोड़ेकर, पवन साहू, प्रेमलाल निर्मलकर, संतोष यादव, ईश्वर पटेल, शिक्षक जेके साहू, एलआर साहू, सरिता चन्द्राकर, भूमिका साहू, रामकृष्ण सिन्हा, यशोदा साहू, आशा देवांगन, दिनेश दीवान, प्रभाकर सिंह, विद्या सोनी, सुनील ठाकुर सहित नागरिक उपस्थित थे।


