धमतरी
सुखराम कॉलेज: द्वितीय चरण में प्रवेश प्रारंभ
09-Jul-2023 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 9 जुलाई। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में सत्र 2023-24 स्नातक स्तर बीए, बीकाम, बीएस-सी प्रथम वर्ष में द्वितीय चरण में प्रवेश प्रारंभ है । प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी जिनका नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में है वे दिनांक 18.07.2023 तक आवष्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त करें।
प्रथम चरण में बीए-118, बीएससी-48 एवं बीकाम-36 विद्याथियों ने प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया है। महाविद्यालय के वेबसाईट जीसीनगरी.एसी.इन में मेरिट लिस्ट अपलोड कर दी गई है। प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा ने बताया कि छात्रों के प्रवेश में सहयोग हेतु हेल्प डेस्क की सुविधा है । दस्तावेजों के जांच के लिये समिति गठित की गई है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


