धमतरी

मोदीमय हुआ प्रदेश का वातावरण-शशि पवार
08-Jul-2023 4:28 PM
मोदीमय हुआ प्रदेश का वातावरण-शशि पवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 8 जुलाई। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर धमतरी जिले में गजब का उत्साह देखने को मिला। बारिश का मौसम होने के बावजूद सुबह से ही सभा में जाने वाली गाडिय़ों का तांता लगा रहा। जिले के तीनों विधानसभा से 10 हजार से अधिक मोदी समर्थक विजय संकल्प सभा में शामिल होने रायपुर रवाना हुए। पिछले तीन दिनों से भाजपा का संगठन अपने नेता के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ था। ऐसा कोई गाँव, मोहल्ला या कस्बा नहीं बचा जहाँ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक न निकले हों।

जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बताया कि न सिर्फ धमतरी जिला अपितु समूचे प्रदेश का वातावरण मोदीमय हो गया। छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व के सम्मोहन से वशीभूत नजर आई। बदलबो, बदलबो ये दारी सरकार बदलबो के नारों से सभा स्थल गूंज उठा। जिले के तमाम प्रमुख नेता, पदधिकारी, भाजपा के मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता भी मोदी जी की सभा में शामिल हुई। अपने 30 मिनट के भाषण में मोदीजी ने आम जनमानस के दिल को छु लिया। जिले के सभी कार्यकर्ता सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कार्यक्रम में शामिल हो सके इसकी चिंता स्वयं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर लगातार करते रहे।

विधायक धमतरी रंजना साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू रोहरा, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व विधायक धमतरी इंदर चोपड़ा, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शाह, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, अरविंदर मुंडी, निरंजन सिन्हा, अर्चना चौबे, भानु चंद्राकर, कमल डागा, रविकांत चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, गौकरण साहू, नरेश सिन्हा, चेतन हिंदुजा, बीथिका विश्वास, श्यामा देवी साहू, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, धनीराम सोनकर, हेमंत माला, महेंद्र नेताम, राजेंद्र गोलछा, त्रिलोक जैन, प्रेमलता नागवंशी, देवकी रात्रे, वीरेंद्र साहू, रोहिताश मिश्रा, जितेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता अलग अलग क्षेत्र के प्रभारी के रूप मे इतनी बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं के प्रस्थान की व्यवस्था में लगे रहे।

जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कहा कि मोदी जी की सभा से प्रदेश में परिवर्तन की बयार बहते साफ देखा जा सकता है साथ ही कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा का संचार हुआ है वो नि:संदेह 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएगा।


अन्य पोस्ट