धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 जुलाई। प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कर्मचारी संगठनों की मांगों पर कोई विचार नहीं होने एवं मात्र पांच फीसदी डीए बढ़ाए जाने के फैसले ने आंदोलनरत कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ा दिया है। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लंबी चलने के आसार दिख रहा है।
पिछले 4 जून से अपनी 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ क्षितिज साहू ने बताया कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट बैठक में हमारी समस्या का कोई हल नई निकला, सरकार ने केवल 5 प्रतिशत डीए देकर झुनझुना थमाने का काम किया है। सरकार की इस असंवेदनशीलता ने हड़तालियों में नया जोश और आक्रोश भर दिया है। आंदोलन के चौथे दिन डाक्टरों ने भी हमें समर्थन दिया है।
इस मौके पर गणेश देवांगन, घनश्याम बंजारे, डॉ प्रवीण टण्डन, मनोज देवांगन, डॉ लोमेश कुर्रे, गीतेश सोनवानी, नोगेन्द्र साहू, दीपेश साहू, रुद्रकुमार बैस ,डॉ दुतेंद्र कंवर, कीर्तिबाला साहू, प्रेमा चौधरी, स्वाति वर्मा, सरला तिवारी, चितेश साहू, राजेश सोनी, सूरज जांगड़े, कमलेश साहू, योगेंद्र डहरिया, भारती साहू, मनोहर देवांगन , केशव वर्मा, राजेन्द्र ओझा, नीता साहू, भावना, भुनेश्वरी, सत्यभामा नेताम, यशवंत, राजकुमार साहू, विजय गिलहरे, योगिता जोशी, कीर्तन साहू, दुलेश ध्रुव, राकेश कुंभकार, लिकेश्वर प्रजापति, सोमप्रकाश साहू, लोकनाथ साहू, पुष्पेंद्र साहू, खिलेश्वरी, उषा ध्रुव, मोनिका कंवर, टिकेश्वरी साहू, अंजू, सुषमा, टोमेश्वरी, दुर्गेश्वरी, चित्ररेखा, मोनिका, ममता, प्रियंका,भारती, गायत्री, गीतांजलि साहू, अनामिका ठाकुर, खिलावन, टिकेश्वर साहू, नीलम कुर्रे उपस्थित थे। बहरहाल नेत्र चिकित्सक, सहा.अधिकारी, स्टाफ नर्सेस, लैब टेक्नॉलॉजिस्ट, फार्मेसी, वार्डब्वाय, ड्रेसर,ओटी टेक्नीशियन, वाहन चालक, चौकीदार के हड़ताल पर चले जाने से सिविल अस्पताल की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है, मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए भटकते नजऱ आ रहे हैं।


