धमतरी

कुरूद ब्लॉक में चला कांग्रेस का बूथ चलो अभियान
08-Jul-2023 3:19 PM
कुरूद ब्लॉक में चला कांग्रेस का बूथ चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 जुलाई।
कांग्रेस के बूथ चलो अभियान के तहत  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी दिव्यांग जन कल्याण आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कुरुद ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। साथ ही अलग अलग बुथों में समीक्षा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन संबधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला से नियुक्त प्रभारी प्रमोद साहू के आह्वान पर ग्राम पंचायत चरमुडिय़ा, अटंग, गोबरा, भालूकोना एवं कुरूद में बुथ चलो अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश प्रभारी मोहन लालवानी ने बुथ पदाधिकारियों की  बैठक लेकर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता सूची का सम्पूर्ण अवलोकन कर अपने बूथों में अधिक से अधिक मतदाताओं को जोडऩे पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी बूथ पदाधिकारियों को मोबाइल नंबर, सक्रियता और बूथों में महिलाओं व युवाओं की संख्या बढ़ाने की बात कही। जिला प्रभारी प्रमोद साहू ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि बूथ की मजबूत होगा तभी पार्टी  मजबूत होगी,  हमे इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। 

इस अवसर पर राजकुमारी दीवान, तपन चंद्राकर, तारणी चंद्राकर, कुसुमलता साहू, भरत नाहर, निरंजन साहू, रामेशर साहु, फत्तेलाल तारक, रामा साहू,गीताराम सिन्हा, माहेश्वरी चंद्राकर, बेनीराम साहु, चंद्रहास श्रीवास, डुमेश साहु, उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, सुचिता-मनोज अग्रवाल, लिली श्रीवास, रोशन चंद्राकर, रुद्रनाथ साहू, गुरुदेव महिपाल, ईश्वर पटेल, सहदेव मनहर, महेश साहू, छोटू साहू, भागवत, उमाशंकर साहू, लव चंद्राकर, संतोष प्रजापति, योगेश साहू, अंबर चंद्राकर, तुकेश साहु आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट