धमतरी

सावन महोत्सव, 251 काँवरियों का जत्था जाएगा बैजनाथ धाम
08-Jul-2023 3:19 PM
सावन महोत्सव, 251 काँवरियों का जत्था जाएगा बैजनाथ धाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 जुलाई।
पंचांगों के अनुसार इस बार दो माह का सावन महिना बताया जा रहा है। जिसे शिवभक्तों  अपने लिए बहुत ख़ास मान रहे है। पिछले 23 सालों से धूमधाम के साथ सावन महोत्सव मनाते आ रही बोल बम सेवा समिति ने इस बार के आयोजन को लेकर बैठक की। 

सावन महोत्सव संबधी बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष भी बोल बम सेवा समिति के बैनर तले 16 जुलाई को 251 काँवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम यात्रा के लिए रवाना होगा। संस्था के संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर के सहयोग से समिति के 4200 काँवरिया सदस्यों को वस्त्र दान किया जाएगा।

साथ ही त्र्यंबकेश्वर से पधारे पंडितों के द्वारा प्रत्येक सोमवार को हज़ारों के संख्या में शिवभक्तगण पार्थिव शिवलिंग में रूद्राभिषेक-जलाभिषेक एवं पुजा अर्चना करेंगे । सावन के अंतिम दिन हज़ारों पार्थिव शिवलिंगों को मेघा महानदी घाट में शोभायात्रा के साथ विसर्जित किया जाएगा।

इस अवसर पर नंद आमदे, शरद पंडा, अजय कुमार,  कमल शर्मा, भारत साहु,  किशोर यादव, बल्ला साहु, रवि चुनमुन चन्द्राकर, तुलाराम चन्द्राकर, प्रकाश चैनवानी, बादल चन्द्राकर, ओमप्रकाश साहु आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट