धमतरी

बैंड बाजे के साथ नवागांव में हुआ शाला प्रवेशोत्सव
07-Jul-2023 4:42 PM
बैंड बाजे के साथ नवागांव में हुआ शाला प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 जुलाई।
ग्राम पंचायत नवागांव-उमरदा के शासकीय  प्राथमिक शाला में बाजे गाजे के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सरपंच टिकेश साहू, पूर्व एवं वर्तमान शिक्षक नकुलराम साहू, एचएल साहू,  टीएल ध्रुव, देवानंद कंवर,रिपुसूदन यदु, कामता कंवर, राजेंद्र कंवय, निर्मलदास मानिकपुरी, उत्तरा ध्रुव, भुनेश्वरी दीवान ए के आतिथ्य में शुरू हुआ। जिसमें नवप्रवेशी बच्चों को बेंड बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल लाया गया। अतिथियों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा, गुलाल लगा, मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। 

इस मौके पर तरह तरह के रंगों से सभी बच्चों के हस्थ कमल का निशान लिया गया। सरपंच श्री साहू ने स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि नवागांव में शिक्षा का ऐसा वातावरण तैयार करें कि इस स्कूल का हर बच्चा पढ़ लिख कर गांव का नाम रोशन करें, जनभागीदारी से स्कूल को सभी संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। अंत में सभी बच्चों को गणवेश, पुस्तक,कापी, पेन भेंट कर उन्हें खीर पूड़ी खिलाया गया। इस मौके पर मोहित साहू, रीना चंद्राकर, बलराम साहू, लिलेश्वरी निर्मलकर, भूपेश्वरी साहू, पंकज साहू, वीणा कंवर, संतोष दास सहित शाला परिवार एवं पालक गण मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट