धमतरी

हाईस्कूल टांगापानी में हुआ नि:शुल्क सायकल वितरण
06-Jul-2023 3:49 PM
हाईस्कूल टांगापानी में हुआ नि:शुल्क सायकल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जुलाई।
शासकीय हाई स्कूल टांगापानी में नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत कुल 21 पात्र बालिकाओं को सायकल वितरित किया गया। 
इस सायकल वितरण कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉ. शैल चंद्रा, मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य, खिलेंद्र सेन कॉंग्रेस बूथ अध्यक्ष, गनेशिया मरकाम (सरपंच ग्राम पंचायत टांगापानी तथा पालकों में प्रेमचंद, मेहरसिंह, उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।   श्री साक्षी ने कहा कि शासन की यह योजना लड़कियों के लिए बहुत अच्छी है। बालिकाएं इससे प्रतिदिन विद्यालय आ सकती हैं। सरस्वती सायकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है।


अन्य पोस्ट