धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 जुलाई। ग्राम पंचायत नवागांव उ के अमृत सरोवर तालाब किनारे शिव मंदिर निर्माण के लिए महिलाओं से भूमिपूजन करा मातृशक्ति को सम्मान दिया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच टिकेश साहू संग बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
कुरुद जनपद अंतर्गत अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में एक तरफा जीत दर्ज कर तीसरी बार सरपंच बने युवा टिकेश साहू जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए सावन के महीने में गांव में नया शिव मंदिर बनवाने फैसला लिया है। अमृत सरोवर तालाब किनारे बनने वाले इस मंदिर का भूमिपूजन रविवार को गांव के वरिष्ठ मनबोधी साहू, महेश साहू, समय लाल कँवर, पंच तिजेंद्र दीवान, मायाराम साहू, बनवारी, सुरेश, दिवालीराम, माखन, फ़ुलसिंग साहू की मौजूदगी में मातृशक्ति सरिता साहू, गिरजा कँवर, गोपेश्वरी, अन्नू साहू पदमा साहू, तिजिया कँवर, प्रेमिन यादव, देवकुमारी, दसोदा साहू, सीमा कँवर, गैंदी साहू, टेमीन बाई, प्रमिला कँवर, मीना साहू, निर्मला कँवर, केशरी ध्रुव, रेखा कँवर आदि ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस मौके पर सरपंच श्री साहू ने कहा कि जल्द ही इस जगह पर भव्य मंदिर बन कर तैयार होगा।


