धमतरी

जिंदगी का सबसे स्वर्णिम पल विद्यार्थी जीवन -तारिणी
04-Jul-2023 3:03 PM
जिंदगी का सबसे स्वर्णिम पल विद्यार्थी जीवन -तारिणी

जिपं सभापति के हाथों छात्राओं को मिली  साइकिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 जुलाई। भुसरेंगा के शासकीय हाई स्कूल में  शाला प्रवेशोत्सव एवं नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने स्कूली बच्चों केा तिलक लगाकर व पाठ्य पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।

अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुसरेंगा शासकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण कराते हुए बताया कि जिंदगी का सबसे स्वर्णिम पल विद्यार्थी जीवन ही होता है। शिक्षा ही एकमात्र सशक्त माध्यम है जिससे आप अपनी जिंदगी संवार सकते हैं, जैसा चाहे वैसा बना सकते है, जितना पढ़ोगे उतना ही स्वर्णिम भविष्य होगा। इसलिए खुब मन लगाकर पढ़े किसी भी चीज कि कमी होने पर आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चन्द्राकर, सरपंच पुष्पा चन्द्राकर, पूर्व सरपंच कौशल चन्द्राकर, उपसरपंच पन्नालाल ध्रुव, वैभव चन्द्राकर, चंद्रप्रकाश देवांगन, कुलदीप गुरुपंच, शाला समिति अध्यक्ष उदयराम साहू, पीआर गंगबेर, जीतु चन्द्राकर, रामाधीन चन्द्राकर, शिव ध्रुव, रिसन साहू, संतोष निर्मलकर, पन्नाराम ध्रुव, जयराम निर्मलकर, पंच सोहद्रा साहू, हेमकेश्वरी ध्रुव, पुनाबाई साहू, गोलु पटेल, रमन ध्रुव, धर्मेन्द्र निर्मलकर, दुर्गा ध्रुव, नंदनी यादव, रुपा पटेल, चंद्रिका यादव, सुभद्रा साहू सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट