धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 जुलाई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के वरिष्ठ एवं पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड कर्मठ एवं सच्चे सिपाही ग्राम भोथीडीह निवासी स्व. लक्ष्मणदास चिरयानी की शोक सभा में श्रद्धांजलि देने क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी धु्रव पहुंची।
स्व. चिरयानी जी कांग्रेस के सच्चे एवं जाबांज सिपाही थे उनके जाने कांग्रेस पार्टी को क्षति हुई है। क्षेत्रीय विधायक ने उनके परिवार को इस शोक की घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। उक्त अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डीहूराम साहू, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, महामंत्री डाकुवर सिंह साहू, खिलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर, कुसुमलता साहू, एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण शामिल थे।


