धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 29 जून। त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर एक-दूजे से गले मिल मनाया। इस मौके पर देश की तरक्की एवं विश्व में अमनो शुकुन क़ायम रहने की दुआ मांगी गई।
गुरुवार सुबह 9 बजे स्थानीय जामा मस्जिद में मौलाना शेख अमानुल्लाह ने नमाज से पहलें तकरीर में हजरत इब्राहिम एवं इस्माईल अलैयसलाम की सुन्नत बताते हुए मुसलमानों को सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की बात कही। नगर एवं अंचल से आए मुसलमान भाईयों ने इदुलज्जुहा की नमाज के बाद आका की शान में नात ए पाक का नजराना पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी। विधायक अजय चन्द्राकर, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने मुस्लिम भाइयों को पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर हाजी सै.हसन अली, सुलेमान हलारी,हकीम खान, गफ्फार हलारी, जिकर भाई, अय्युब खान, कासम अली, अज़ीज़ खान, जमाल रिजवी,अहमद भाई, इकबाल भाई, शेख युनूस, इमरान बेग, मो.युसूफ, शफी खान, मो.जमील, फ़ैज़ ख़ान, इशहाक खां, इस्लाम रजा, रफीक हलारी, शहाबुद्दीन, सरफराज, इमरान गोरी, रिजवान रिजवी, जावेद, ताहीर खान, फरजान आदि मौजूद थे।


