धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 जून। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में 25 जून को ग्राम बटनहर्रा खरखाभर्री जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्वार कार्य भूमिपूजन किया गया। ग्राम बटनहर्रा खरखाभर्री (ब) जलाशय का निर्माण वर्ष 2002-03 में किया गया था। जो अब कटाव एवं मिट्टी पटाव होने से जल भराव क्षमता मुश्किल से 10 से 12 हेक्टेयर सिंचाई हेतु रह गया था।
जिसकी सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा शासन से मांग करने पर ग्राम बटनहर्रा खरखाभर्री जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्वार कार्य सी.सी. लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य हेतु राशि 171.21 लाख स्वीकृत हुआ है, जिसका भूमिपूजन किया गया। उक्त जलाशय के निर्माण होने से बटनहर्रा एवं खरखाभर्री गांव के लगभग 200 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। विगत 8 -10 से ग्रावासियों द्व्रारा जलाशय के आवश्यक सुधार हेतु मांग किया जा रहा था।
उक्त मांग को क्षेत्रीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा शासन को अवगत कराया विभागीय मंत्री से भेंट कर कार्य को स्वीकृति दिलाई जिसे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। आज के समय में अल्प वर्षा होने से बांध, जलाशयों की अति आवश्यकता है। यह जलाशय पूर्ण होने पर अकाल की समस्या समाप्त हो जायेगी।
इस अवसर पर लखन लाल ध्रुव पी.सी.सी. सदस्य, कीर्ति मरकाम जनपद सदस्य, सोमनाथ, गणेश्वरी नेताम सरपंच, सुकदेव नेताम, धनेश मरकाम, ललिता नेताम, ममता मरकाम, रामकुमार अग्रवानी, सिंचाई विभाग अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. देव, सब इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


