धमतरी
37 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 जून। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में 26 जून को शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना,वंदना राजगीत अरपा पैरी की धार गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ततपश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार स्कूल प्रबंधन की ओर से किया गया।
प्रवेश उत्सव में कक्षा एल के जी,पहली,छठवीं,नवमीं में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें चॉकलेट ,पेंसिल ,पुस्तक प्रदान किया गया एवं सरस्वती सायकिल योजनांतर्गत कक्षा नवमी के 37 बालिकाओं को विधायक द्वारा नि:शुल्क सायकिल वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शाला प्रवेश उत्सव के संदेश का वाचन विधायक द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने विद्यार्थियों ,पालकों को संबोधित करते हुए कहा है कि शिक्षा से ज्ञान मिलती है और ज्ञान एक ऐसी चीज है जो कभी मरता नहीं है और ना ही कोई चोरी कर सकता है, ज्ञान से ही व्यक्ति जीवन में सब कुछ अर्जित कर सकता है अत: शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति सम्पूर्ण विकास कर सकता है।
इस अवसर पर भानेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, ललिता साहू पार्षद , दुर्गेश नंदिनी साहू जनपद सदस्य, टिकेश्वर ध्रुव पार्षद, प्रकाश पुजारी पार्षद, जियाउद्दीन रिजवी पार्षद, प्राचार्य एसके प्रजापति ,डीसी खत्री, आर एल सोनी, ए एल साव, डोमार सिंह ध्रुव, वासुदेव साहू, डी पी ताम्रकार, आरके कुंभकार, आरपी पटेल, आकांक्षा लाल, शैल चक्रधारी, सोनाली सोनी, गिरधारी साहू,मान सिंह साहू, निधि राठौर, नरेश ठाकुर सहित पालकगण शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुमन गुप्ता ने किया।


