धमतरी

तानसेन ने 285 मतों से की जीत दर्ज
28-Jun-2023 3:53 PM
तानसेन ने 285 मतों से की जीत दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 28 जून। ग्राम पंचायत ठंडार बीते कुछ सालों से लगातार सुर्खियों में है। सरपंच और पंचों में लगातार उठा पटक चल रहा था। बीते अक्टूबर 2022 में सरपंच प्रभुराम वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उपसरपंच दीनबंधु जंघेल को सरपंच पद का प्रभार दे दिया गया था। प्रभार मिलने के कुछ माह बाद ही प्रभारी सरपंच दीनबंधु जंघेल को लेकर भी अविश्वास लाया गया, मतदान की मांग किया गया। जिसके बाद 6 अप्रैल 2023 को चुनाव कराने बैठक कराया गया था। जिसमें भी ग्रामीणों के गहमा-गहमी के चलते मतदान नहीं कराया जा सका था। जिसके बाद 27 जून को ग्राम ठंडार में त्रि-स्तरीय उपचुनाव कराया गया। इसमें तानसेन साहू और प्रभारी सरपंच दीनबन्धु जंघेल के बीच सीधा मुकाबला रहा।

बताया गया कि ग्राम में कुल 1385 मतदाता थे। जिसमें से 80 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक चला एवं मतगणना लगभग 4 बजे शुरू किया गया और देर शाम लगभग 6 बजे तानसेन साहू की जीत की घोषणा किया गया। तानसेन ने अपने प्रतिद्वंदी दीनबन्धु जंघेल से 285 मतों से जीत गए। इस दौरान जीत की घोषणा होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल गए।

सभी में तानसेन साहू-दिलीप ओगरे जिंदाबाद के नारे लगाए। बताया गया कि जल्द ही जनपद सीईओ द्वारा जीते हुए सरपंच को पदभार और शपथ दिलाया जाएगा।


अन्य पोस्ट