धमतरी

सिहावा विधायक ने किया लहसुनवाही जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार का भूमिपूजन
27-Jun-2023 5:07 PM
सिहावा विधायक ने किया लहसुनवाही जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 27 जून। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकारण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में 25 जून को ग्राम लहसुनवाही जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्वार कार्य का भूमिपूजन किया। लसुनवाही जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्वार कार्य सी.सी. लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य हेतु शासन द्वारा स्वीकृत राशि 208.52 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जलाशय की क्षमता 100 हेक्टेयर का है, उक्त जलाशय खराब हो जाने फलस्वरूप मुश्किल से 10 हे. में सिंचाई हो रहा था। जिसकी क्षमता पूर्ण करने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा शासन एवं विभागीय मंत्री को अवगत कराया,उनके अथक प्रयास से लहसुनवाही जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्वार एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण होगा।

यह जलाशय बनकर तैयार होने पर इसका पूर्ण क्षमता 100 हेक्टेयर का होगा, जिसमें निर्बाध गति से सिंचाई होगा। ग्रामवासियों द्वारा विधायक को अपनी गांव के समस्या बताये, जो प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की समस्या बताये यह गांव में लगभग 400 लोग निवासरत है। जिसमें 01 बोर चालू है,जिससे निस्तार के लिए काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों द्वारा उक्त समस्या बताये जाने पर विधायक द्वारा विभागीय अधिकारी से बात कर तत्काल निराकरण करने को कहा।

इसी तारतम्य में ग्राम लहसुनवाही के ग्रामवासियों द्वारा एक और मांग रखी गई कि गंगरेल बांध के केनाल के माध्यम से लहसुनवाही जलाशय को जोडऩे से कम से कम पांच ग्रामों को पानी मिलेगा जिससे लगभग 2500 हेक्टेयर तक सिंचाई किया जा सकता है।

 इस अवसर पर लखन लाल ध्रुव पी.सी.सी. सदस्य, दुर्गेशनंदनी साहू जनपद सदस्य, हेमलता नेताम सरपंच, घसिया राम ध्रुव, कल्याण सिंह मण्डावी, गैंदराम नेताम, विजय कुमार नेताम, नागेश्वरी मरकाम, तिहारिन बाई यादव, सिंचाई विभाग अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. देव, सब इंजीनियर एवं अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट