धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण सम्पर्क से समर्थन के तहत नगरी मंडल जनसम्पर्क करने बस्तर महाराजा व भाजपा सिहावा विधानसभा प्रभारी कमल चंद्र भंजदेव पहुँचे।
सर्व प्रथम वें सिहावा पहुँचे जहाँ बस स्टैंड में उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके पश्चात उन्होंने रविवार साप्ताहिक बाजार में आम जनों से संवाद किया जिसके बाद वे भीतर्रास स्थित जग्गनाथ मंदिर में पूजन किया। उसके बाद वें डोंगरीपारा व कैंटतरई में जनसम्पर्क करते हुए सिरसिदा पहुँचे। जहाँ ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उन्होंने सिरसिदा में स्वयंभू शीतला माता का पूजन आरती किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष मोहन नहाटा, मंडल प्रभारी रवि दुबे, मंडल महामंत्री राजेशनाथ गोसाई, कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


