धमतरी

स्कूल का पहला दिन बच्चों के लिए रहा यादगार
27-Jun-2023 4:12 PM
स्कूल का पहला दिन बच्चों   के लिए रहा यादगार

कुरुद, 27 जून।  ग्रीष्मावकाश के बाद शुरू हुए नवीन  शैक्षणिक सत्र में कलीराम चन्द्राकर पब्लिक को फूलों एवं रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने विधार्थियो का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  सोमवार को केसीपीएस प्राचार्य  मंजिता ठाकुर ने अपने सन्देश में कहा कि समर वोकेशन उपरांत आप सभी का विद्यालय में पुन: स्वागत है। आप नई ऊर्जा के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में सफलता के आयाम गढऩे तैयार हो जाइए। लम्बे अरसे बाद अपने सहपाठियों से मिले बड़े बच्चों ने भी अपना पहला दिन जमकर इंजॉय करते हुए छुट्टियों में बिताए गए खूबसूरत यादें एक-दूसरे से शेयर की।

नवप्रवेशी छोटे बच्चों में भी पहले दिन विशेष उत्साह नजर आया।  कक्षा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने बोर्ड को मनमोहक रंगों से सजाया। इस दौरान शिक्षक स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट