धमतरी

सघन कुष्ठ जांच खोज और राष्ट्रीय नेत्रज्योति अभियान के तहत किया जा रहा सर्वे
27-Jun-2023 2:37 PM
सघन कुष्ठ जांच खोज और राष्ट्रीय नेत्रज्योति अभियान के तहत किया जा रहा सर्वे

धमतरी, 27 जून। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिले में 15 जून से 10 जुलाई तक सघन कुष्ठ जांच खोज और राष्ट्रीय नेत्रज्योति अभियान  चलाया जा रहा है। इस संबंध मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंडल ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर 2 लाख 95 हजार 604 लोगों का सर्वे/स्क्रीनिंग के दौरान 192 संभावित में से 15 कुष्ठ रोगी मिले, जिनका त्वरित उपचार शुरू कर दिया गया है। इसी तरह आंख से संबंधित 76 लोगों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि कुष्ठ एवं मोतियाबिंद की खोज में स्वास्थ्य विभाग के अमले का सर्वे के दौरान सहयोग जरूर करें। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान मितानिन, स्वास्थ्य अमले द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ एवं आंख से संबंधित मरीज की खोज की जा रही है, इस कार्य में जिलेवासी उनका सहयोग करें। 


अन्य पोस्ट