धमतरी
सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिलाई मतदान की शपथ
27-Jun-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 27 जून। एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 52 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में इस वैवाहिक कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम नगरी ने नवविवाहित जोड़ों से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी सहभागी बनें और आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आप सभी किसी लोभ, जाति, धर्म से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करें। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, वरवधु के परिजन व रिश्तेदार सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


